Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-20

Bihar News: हिजाब विवाद के बाद खत्म हुई अटकलें, आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन आज से संभालेंगी कार्यभार

Bihar: बिहार में हिजाब विवाद के बाद आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन को लेकर जो तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं, उन पर अब स्थिति साफ हो गई है। डॉ. नुसरत परवीन शनिवार को आधिकारिक रूप से अपनी नियुक्ति स्थल पर कार्यभार संभालेंगी। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सामने आए घटनाक्रम के बाद से  यह कयास लगाया जा रहा था कि उन्होंने नौकरी करने से इनकार कर दिया है या सेवा में योगदान नहीं देंगी, लेकिन अब इन सभी अटकलों को संस्थान प्रशासन ने सिरे से नकार दिया है।

डॉ. नुसरत परवीन अपनी ड्यूटी जॉइन करेंगी

राजकीय तिब्बी महाविद्यालय एवं अस्पताल प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि डॉ. नुसरत परवीन अपनी ड्यूटी जॉइन करेंगी और उनकी नियुक्ति को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं है। प्रशासन के अनुसार डॉ. नुसरत इसी संस्थान की पूर्व छात्रा रही हैं और नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान लगातार महाविद्यालय के संपर्क में बनी हुई थीं। बताया जा रहा है कि उनकी सेवा को लेकर किसी भी तरह की अनिश्चितता नहीं है।

गलत खबरें फैली 

इस संबंध में अस्पताल के प्राचार्य डॉ. महफूजुर रहमान ने बताया कि डॉ. नुसरत के कोलकाता चले जाने या नौकरी छोड़ने से जुड़ी खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. नुसरत परवीन पटना सिटी स्थित सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में अपनी सेवाएं देंगी।

वास्तविकता कुछ और 

डॉ. रहमान ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि बिना सत्यापन के इस तरह की खबरें प्रसारित की गई है, जिससे न केवल डॉ. नुसरत परवीन बल्कि उनका परिवार भी मानसिक तनाव से गुजरा। उन्होंने साफ तौर पर यह दावा किया है कि डॉ. नुसरत ने नौकरी छोड़ दी है या राज्य से बाहर चली गई हैं, इस तरह की खबरें वास्तविक नहीं है बल्कि सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !