Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-24

Saraikela Kharsawan: आकांक्षी जिला कार्यक्रम की प्रगति की उपायुक्त ने की गहन समीक्षा

Saraikela: सरायकेला-खरसावां को आकांक्षी जिलों की श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ABP) की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नीति आयोग द्वारा नामित केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी विकास सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सूचकांक-आधारित प्रगति की बारीकी से समीक्षा की।
बैठक में उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, पशुपालन, पेयजल, स्वच्छता एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रमुख सूचकांकों पर विभागवार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने आकांक्षी प्रखंडों में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने तथा कमजोर सूचकांकों में सुधार के लिए केंद्रित और प्रभावी हस्तक्षेप करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय, नियमित मॉनिटरिंग और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन अनिवार्य है।

उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन नीति आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी विभागों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है तथा आने वाले समय में सूचकांकों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !