Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-24

Baharagora News: बहरागोड़ा के कोटशोल गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला

Baharagora: बहरागोड़ा प्रखंड की मटिहाना पंचायत स्थित कोटशोल गांव में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां गांव में एक किशोरी का शव उसके घर के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला।  मृतका की पहचान गुलाब मांडी की 17 वर्षीय बेटी जोवा मांडी के रूप में की गई है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

स्थानीय लोगों के अनुसार जोवा मांडी ने घर के समीप एक पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। जब परिजनों ने उसे इस अवस्था में देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की जांच जारी 

सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !