Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-24

Ranchi News: रिश्वत लेते ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, सीएम के संज्ञान के बाद कार्रवाई शुरू

Ranchi: रांची पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए दिखायी दिए दो यातायात पुलिसकर्मियों की पहचान कर ली है। वीडियो को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार शाम को रीपोस्ट किया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

हजारीबाग का एक सामाजिक कार्यकर्ता

यह वीडियो कथित तौर पर टाटिसिलवे बैंक मोड़ पर बनाया गया था और इसे सोशल मीडिया पर सबसे पहले दिनेशवर पटेल नामक एक व्यक्ति द्वारा साझा किया गया था। दिनेशवर ने दावा किया था कि वह हजारीबाग का एक सामाजिक कार्यकर्ता है। 

आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी

बाद में राज्य के परिवहन मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता दीपक बिरुआ ने मुख्यमंत्री और रांची के उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री को टैग करते हुए इसे रीपोस्ट किया। अपने पोस्ट में बिरुआ ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार के ऐसे कृत्य राज्य की छवि को धूमिल करते हैं। रांची शहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजीत कुमार ने बताया कि दोनों यातायात पुलिसकर्मियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !