Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-26

Jharkhand News: 2005 बैच के झारखंड कैडर 5 IPS अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

Jharkhand News: झारखंड कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अहम फैसला लिया गया है. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रोन्नति से संबंधित अधिसूचना जारी करते हुए पांच आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ देने की जानकारी दी है.

अधिसूचना जारी
गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई. अधिसूचना में बताया गया है कि अलग अलग परिस्थितियों में पदस्थापित अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है. जारी आदेश के अनुसार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी हरिलाल चौहान, अंशुमन कुमार, प्रशांत आनंद और प्रियंका मीणा को प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई है. यह प्रोन्नति उनकी सेवा अवधि और नियमों के अनुरूप प्रदान की गई है.

राज्य में पदस्थापित अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड
झारखंड में वर्तमान में पदस्थापित आईपीएस अधिकारी हरदीप पी जनार्दनन और निधि द्विवेदी को सलेक्शन ग्रेड प्रोन्नति दी गई है. इन दोनों अधिकारियों को राज्य में रहते हुए उच्च ग्रेड का लाभ मिला है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !