Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

Jamshedpur News: राष्ट्रपति के जमशेदपुर कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, कल कई मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित, यहां देखें विशेष ट्रैफिक प्लान...

Jamshedpur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कल पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित है. राष्ट्रपति करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. इसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.


सुरक्षा और विधि व्यवस्था के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और विधि व्यवस्था के मद्देनजर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है. सोनारी एयरपोर्ट से दिशोम जाहेरथान करनडीह और वहां से परिसदन, खरखई गोलचक्कर जमशेदपुर तक के मार्ग पर 29 दिसंबर को सुबह 09.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों ऑटो रिक्शा और बसों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा.

मानगो से बाहर जाने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग
मानगो की ओर से सरायकेला पोटका और चाईबासा की दिशा में जाने वाले वाहन मेरिन ड्राइव होते हुए आदित्यपुर और गम्हरिया के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे.

पोटका और हाता से मानगो आने का रास्ता
पोटका, हाता और ओडिशा की ओर से मानगो बस स्टैंड आने वाले वाहन सरायकेला, कांड्रा, गम्हरिया और मेरिन ड्राइव के रास्ते मानगो बस स्टैंड पहुंच सकेंगे.

रेलवे स्टेशन जाने का रूट तय
कदमा, बिष्टुपुर, मानगो और साकची से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन आर डी टाटा गोलचक्कर, सुनसुनिया गेट, बर्मामाइन्स गोलचक्कर, टी आर एफ मोड़ और स्टार टॉकीज होते हुए स्टेशन पहुंचेंगे.

आपातकालीन स्थिति के लिए विशेष मार्ग
आपात स्थिति में सुन्दरनगर और करनडीह से साकची की ओर आने वाले वाहन एलबीएसएम कॉलेज, घाघीडीह जेल, लाल बिल्डिंग चौक, डी बी चौक, बाटा चौक जुगसलाई फाटक चौक होते हुए जुगसलाई गोलचक्कर से साकची जा सकेंगे.

घाटशिला और मुसाबनी जाने वालों के लिए 
मानगो और साकची से घाटशिला और मुसाबनी की ओर जाने वाले वाहन डिमना होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे.

मालवाहक वाहनों पर नो इंट्री
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए 29 दिसंबर को सुबह 06.00 बजे से रात 11.00 बजे तक शहर में सभी प्रकार के मालवाहक वाहन ट्रक टेलर और डंपर के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

आवश्यक सेवाओं को छूट
आवश्यक सेवाओं और अन्य जरूरी परिचालन को प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी के नियंत्रण में ही संचालित किया जाएगा. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे तय किए गए रूट प्लान का पालन करें और सहयोग बनाए रखें.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !