Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-30

Chatra News: चतरा में उग्रवादियों को ग्रामीणों का करारा जवाब, दो ग्रामीणों को गोली मारने पहुंचे टीएसपीसी उग्रवादी, गांव वालों ने घेरकर पीट-पीट कर मार डाला

Chatra: चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के गेंदरा गांव में रविवार रात उग्रवाद के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दो ग्रामीणों की हत्या के इरादे से पहुंचे टीएसपीसी उग्रवादियों को गांव वालों ने घेरकर पीट-पीट कर मार डाला। इस दौरान ग्रामीणों ने उग्रवादियों से दो कट्टा और एक कारतूस भी छीन लिया।

हथियारबंद उग्रवादियों का मुकाबला किया

जानकारी के अनुसार, देर रात हथियारबंद उग्रवादी गांव पहुंचे और दो लोगों पर गोली चला दी, जिससे श्याम भोगता और उसके साले गोपाल गंझू गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज और हो-हल्ला सुनते ही गांव के लोग एकजुट हो गए। उग्रवाद से तंग आ चुके ग्रामीणों ने निडरता दिखाते हुए हथियारबंद उग्रवादियों का मुकाबला किया।

उग्रवादी टिक नहीं पाए

ग्रामीणों की भीड़ के सामने उग्रवादी टिक नहीं पाए और इसी दौरान पूर्व टीएसपीसी सब-जोनल कमांडर देवेंद्र गंझू और उसका रिश्तेदार चुरामन गंझू मारे गए। दोनों लावालौंग थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और आपस में ममेरा-फुफेरा भाई बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुमित कुमार अग्रवाल पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से कट्टा, कारतूस, बाइक की चाबी और टांगी बरामद की है। घायल दोनों ग्रामीणों का इलाज रिम्स, रांची में चल रहा है।

सामूहिक प्रतिरोध का बड़ा उदाहरण मानी जा रही

पुलिस के अनुसार, देवेंद्र गंझू के खिलाफ विभिन्न थानों में 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी विवाद की भी आशंका जताई जा रही है। यह घटना चतरा जिले में उग्रवाद के खिलाफ ग्रामीणों के साहस और सामूहिक प्रतिरोध का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !