लापता सैफ की शिनाख्त
इधर बच्चे की खोजबीन को लेकर एसपी अनुदीप सिंह ने मुख्यालय डीएसपी रतिभान सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया जो बच्चे की खोजबीन कर रही थी इसी बीच मंगलवार को इग्रोबाद की कुछ महिलाएं गांव से सटे नदी किनारे लकड़ियां चुनने गई हुई थीं, जहाँ उन्हें एक बच्चे का खोपड़ी दिखाई दिया। जिसके बाद महिलाओं ने शोर मचाकर ग्रामीणों को वहां इकठ्ठा ,इधर महिलाओं का शोर सुनकर ग्रामीण और सैफ अली के परिजन मौके पर पहुंचे। जहाँ खोपड़ी के पास से बरामद कपड़े से लापता सैफ की शिनाख्त की गई।
घटनास्थल से वही कपड़ा बरामद
इधर लापता सैफ के शव बरामद होने की खबर सुन देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। सैफ अली के पिता शमशेर आलम ने बताया कि जिस कपड़े को पहने उनका बच्चा 13 दिसंबर को लापता हुथा था घटनास्थल से वही कपड़ा बरामद हुआ है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह शव उनके पुत्र का ही है।
उन्होंने बताया कि उक्त कपड़ा सैफ के गायब होने के कुछ ही दिन पहले ऑनलाइन मंगवाया गया था। इधर मामले को लेकर कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि उन्हें बच्चे के शव बरामदगी की सूचना मिली है और मौके पर टीम को भेज कर मामले की जांच की कराई जा रही है।
पुलिस हत्या के बिंदुओं पर भी जांच कर रही है
परिजनों के मुताबिक शव सैफ के ही होने का दावा किया जा रहा है। उन्होंने बताया की शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि कोई जंगली जानवर द्वारा उसकी यह हालत की गई है। वहीं पुलिस हत्या के बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।