Jharkhand News: झारखंड सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए छह आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इसके साथ ही 12 आईपीएस अधिकारियों को भी अलग-अलग स्थानों पर पदस्थापित किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार देर रात जारी की गई. इस बदलाव के बाद राज्य के कई अहम विभागों और जिलों में नई कमान सौंपी गई है.
किसे कौन-सी जिम्मेदारी मिली
- जारी आदेश के अनुसार मनोज कौशिक को एडीजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है और उन्हें सीआईडी का एडीजी बनाया गया है. इसके साथ ही वे रांची जोनल आईजी का भी प्रभार संभालेंगे. अजय लिंडा को आईजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए सीआईडी आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
- नौशाद आलम को स्पेशल ब्रांच का डीआईजी बनाया गया है. किशोर कौशल को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए पलामू डीआईजी के पद पर पदस्थापित किया गया है. अंजनी झा को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति के साथ हजारीबाग डीआईजी बनाया गया है. मो अर्शी को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति देकर होमगार्ड डीआईजी की जिम्मेदारी दी गई है.
- इसके अलावा आनंद प्रकाश को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए बोकारो डीआईजी बनाया गया है. श्रीकांत सुरेश राव खोतरे को सिमडेगा का एसपी नियुक्त किया गया है. कैलाश करमाली को होमगार्ड एसपी बनाया गया है. शिवम प्रकाश को राज्यपाल का परिसहाय नियुक्त किया गया है.
- निखिल राय और श्रुति को एएसपी एसीबी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अभिनाश कुमार को जैप 7 का कमांडेंट बनाया गया है. दीपक कुमार को जैप 5 कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है. मजरूल होदा को जैप 8 का कमांडेंट बनाया गया है. राजेश कुमार को जैप 8 एसपी झारखंड जगुआर नियुक्त किया गया है. रोशन गुड़िया को सीआईडी एसपी और श्रीराम समद को एसीबी एसपी बनाया गया है.
कानून व्यवस्था और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली में होगा सुधार
झारखंड पुलिस प्रशासन में यह बदलाव आने वाले समय में कानून व्यवस्था और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर असर डाल सकता है. प्रोन्नति और नई पदस्थापना से संकेत मिलता है कि सरकार प्रशासनिक स्तर पर संतुलन और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में कदम उठा रही है. अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारियों के साथ ये अधिकारी जमीनी स्तर पर कितनी प्रभावी भूमिका निभाते हैं.