Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Patna Weather Train Delay: कोहरे का कहर, दानापुर मंडल समेत पूर्व मध्य रेलवे की 90% से ज्यादा ट्रेनें लेट, यात्री बेहाल

Patna: घने कोहरे के कारण दानापुर मंडल समेत पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली 90 प्रतिशत से अधिक ट्रेनें भारी विलंब से चल रही हैं। पटना जंक्शन होकर गुजरने वाली अधिकांश महत्वपूर्ण ट्रेनें 2 से 18 घंटे तक देरी से पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्लेटफॉर्म पर बैठे नजर आ रहे

विलंब से चलने वाली ट्रेनों में तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, अमृत भारत, मगध एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर–हावड़ा, गरीब रथ, पाटलिपुत्र–एलटीटी सहित दर्जनों प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है, वहीं कई यात्री घंटों से अपने ट्रेन के इंतजार में प्लेटफॉर्म पर बैठे नजर आ रहे हैं।

उपकरणों की कार्यक्षमता पर सवाल

चौंकाने वाली बात यह है कि पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न मंडलों में करीब 850 ट्रेनों में 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाए गए हैं, ताकि कोहरे के दौरान भी ट्रेनों का परिचालन समय पर हो सके। बावजूद इसके, राजधानी समेत लगभग सभी ट्रेनें लगातार देरी से चल रही हैं, जिससे इन आधुनिक उपकरणों की कार्यक्षमता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की रफ्तार कम रखी जा रही है, लेकिन यात्रियों का कहना है कि कोहरे के मौसम में भी बेहतर प्रबंधन की जरूरत है। लगातार हो रही देरी से यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !