Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Jamshedpur News: धातकीडीह में संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, सौतेले भाई पर दंपति पर जानलेवा हमले का आरोप, पीड़ितों ने निष्पक्ष जांच की मांग

Jamshedpur: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह इलाके में संपत्ति को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। इस मामले में सौतेले भाई पर छोटे भाई और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगा है। घायल दंपति ने अपनी जान को खतरा बताते हुए एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी और पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

पीड़ित सैफ अली खान और उनकी पत्नी सानिया परवीन का कहना है कि अब धातकीडीह रज्जाक कॉलोनी स्थित केके अपार्टमेंट में अपने सौतेले भाई सरफराज खान के साथ रहते हैं। उनका आरोप है कि सरफराज आपराधिक मानसिकता का व्यक्ति है और हथियार दिखाकर संपत्ति पर कब्जा करने का लगातार दबाव बना रहा है। इस कारण आए दिन घर में विवाद, मारपीट और जान से मारने की धमकियां दी जाती रही हैं।

दंपति के अनुसार, 8 दिसंबर को भी सरफराज खान ने उन पर जानलेवा हमला किया था। किसी तरह बचकर वे बिष्टुपुर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई, लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपी के हौसले और बढ़ गए।

हाल ही में एक बार फिर हिंसक घटना सामने आई, जब धातकीडीह मैदान में आयोजित एक टूर्नामेंट के दौरान सरफराज खान ने सैफ अली खान पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी ने उनके घर जाकर सैफ की पत्नी सानिया परवीन पर भी हमला किया और मौके से फरार हो गया। इस घटना को लेकर बिष्टुपुर थाना में दोबारा मामला दर्ज कराया गया है।

घायल पति-पत्नी ने एसपी कार्यालय में वरीय पुलिस अधिकारियों से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और आशंका जताई कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है। उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, सुरक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, लेकिन पीड़ित परिवार अब भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !