Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-03

Railway News: पूर्व मध्य रेल में चेन पुलिंग के खिलाफ विशेष अभियान, दिसंबर में 1032 चेन पुलर पकड़े गए, महिला बोगी से 2629 पुरुष यात्री धराए

Dhanbad: पूर्व मध्य रेल में अवैध चेन पुलिंग के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 1 से 31 दिसंबर के बीच धनबाद समेत सभी मंडलों में 1032 लोगों को चेन पुलिंग करते हुए पकड़ा। इनमें धनबाद मंडल के 90, दानापुर के 529, समस्तीपुर के 266, सोनपुर के 116 और डीडीयू मंडल के 131 लोग शामिल हैं।


रेलवे अधिनियम के तहत जुर्माना

इसके अलावा महिला बोगी में अवैध रूप से यात्रा कर रहे 2629 पुरुष यात्रियों को भी पकड़ा गया। इनमें धनबाद के 146, दानापुर के 1371, सोनपुर के 166, डीडीयू के 706 और समस्तीपुर के 240 पुरुष यात्री शामिल हैं। सभी आरोपियों पर रेलवे अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया गया।

डीआरएम अखिलेश मिश्र ने बताया

धनबाद मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्र ने बताया कि चेन पुलिंग के कारण एक ट्रेन रुकने से उसके पीछे चल रही अन्य ट्रेनें भी प्रभावित होती हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी होती है। चेन खींचने के बाद ट्रेन को दोबारा शुरू होने में 5 से 7 मिनट का समय लग जाता है।

नियमित कार्रवाई जारी रहेगी

उन्होंने बताया कि धनबाद मंडल में चेन पुलिंग के कारण 56 प्रतिशत ट्रेनें देरी से चलती हैं, जबकि 10 से 12 प्रतिशत अन्य ट्रेनों के समय पर भी इसका असर पड़ता है। रेलवे प्रशासन की ओर से बिना उचित कारण चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई जारी रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !