Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-04

Tatanagar Railway Station: टाटानगर स्टेशन पर RPF की सर्जिकल स्ट्राइक, साढ़े तीन लाख का गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की उड़नदस्ता टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. रविवार तड़के की गई कार्रवाई में आरपीएफ ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से कुल 6.08 किलो अवैध गांजा बरामद किया है. 

गांजा की तस्करी सुनियोजित

बरामद गांजा की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है. यह कार्रवाई चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुट्टी के निर्देश पर की गई. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजा की तस्करी सुनियोजित तरीके से की जा रही थी. 

गांजा को पटना के रास्ते बिहार

आरपीएफ के अनुसार तस्कर उड़ीसा के तुसरा से ट्रेन संख्या 18006 समलेश्वरी एक्सप्रेस के जरिए गांजा लेकर टाटानगर पहुंचे थे. गांजा को पटना के रास्ते बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में ले जाकर खपाने की योजना थी, गिरफ्तार तस्करों की पहचान शर्मा यादव और सत्यनारायण साहनी के रूप में हुई है. 

कार्रवाई की जा रही है

दोनों आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रूपही टांड क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं. आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को बरामद गांजा के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर को सौंप दिया है. मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !