Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-04

Bullet Train Project: भारत की बुलेट ट्रेन परियोजना को रफ्तार, महाराष्ट्र में 6 किमी पर्वतीय सुरंगों का निर्माण पूरा

Mumbai: मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना के तहत सुरंग निर्माण कार्य में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। अब तक निर्धारित निर्माण कार्य का बड़ा हिस्सा सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसी क्रम में 454 मीटर लंबी एमटी-6 सुरंग का 35 प्रतिशत तथा 417 मीटर लंबी एमटी-7 सुरंग का 28 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कुल लगभग 6 किलोमीटर लंबाई में पर्वतीय सुरंगों का निर्माण किया जा चुका है।

प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ेगा

करीब 508 किलोमीटर लंबी मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना में 352 किलोमीटर का हिस्सा गुजरात एवं दादरा और नगर हवेली में तथा 156 किलोमीटर का हिस्सा महाराष्ट्र में स्थित है। यह अत्याधुनिक रेल कॉरिडोर साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोइसर, विरार, ठाणे और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ेगा।

परिवर्तनकारी उपलब्धि भी मानी जा रही

भारतीय परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल आधुनिक तकनीक का प्रतीक है, बल्कि देश में तेज़, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल रेल परिवहन की दिशा में एक परिवर्तनकारी उपलब्धि भी मानी जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !