Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-04

Jharkhand Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से, झारखंड में चार डिग्री तक गिर सकता है तापमान

Jharkhand Weather Update: आज से झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखने लगेगा. हिमालय क्षेत्र में हुई बर्फबारी का असर राज्य के मौसम पर पड़ेगा. रविवार से आसमान साफ रहने के साथ ही तापमान में अचानक गिरावट आने के आसार हैं. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पारा चार डिग्री तक नीचे जा सकता है, जिससे करीब एक सप्ताह तक सर्द हवाएं लोगों को सिहरा सकती हैं.

घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को सुबह के समय घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट रांची सहित राज्य के 15 जिलों के लिए है. कोहरे का असर पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और रांची में देखने को मिल सकता है.

घने कुहासे का असर विमान और रेल सेवाओं पर भी देखने को मिला
मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को भी राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्के बादल छाए रहे. इससे रात के तापमान में थोड़ी राहत रही, लेकिन आने वाले 24 घंटों के दौरान मैदानी क्षेत्रों से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण ठंड और तेज हो जाएगी. बीते 24 घंटों में कांके का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, मैकलुस्कीगंज का 6.5 डिग्री और गुमला का 6.6 डिग्री दर्ज किया गया. रांची का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री रहा. शनिवार को रांची में घने कुहासे का असर विमान और रेल सेवाओं पर भी देखने को मिला. सुबह के समय कोलकाता, पुणे, दिल्ली और हैदराबाद से आने वाले चार विमान एक से दो घंटे की देरी से रांची पहुंचे. वहीं कई ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से शहर पहुंचीं.

झारखंड में ठंड का असर और तेज होने की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से झारखंड में ठंड का असर और तेज होने की संभावना है. तापमान में गिरावट और घने कोहरे के कारण आम जनजीवन के साथ साथ यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है. ऐसे में सतर्कता और सावधानी बरतना जरूरी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !