Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-21

Aadhar Card Latest Update: आधार कार्ड से जुड़े जरूरी नियम, लापरवाही पर हो सकती है जेल और जुर्माना

Aadhar Card Latest Update: आज के समय में आधार कार्ड हर भारतीय की सबसे अहम पहचान बन चुका है. चाहे बैंकिंग कामकाज हो, मोबाइल सिम लेना हो, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना हो या फिर स्कूल-कॉलेज में दाखिला लेना, हर जगह आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है. यही वजह है कि UIDAI (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने इसके इस्तेमाल और सुरक्षा से जुड़े कुछ सख्त नियम तय किए हैं. इन नियमों का पालन न करने पर जेल की सजा और भारी जुर्माना दोनों हो सकते हैं. आइए जानते हैं आधार कार्ड से जुड़े वे अहम नियम जिनका ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी है.


गलत जानकारी देने पर सजा अगर आप आधार बनवाते समय अपनी वास्तविक जानकारी और दस्तावेज न देकर गलत डिटेल्स जमा करते हैं, तो यह कानूनन अपराध है. इसके लिए 3 साल तक की जेल या 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसलिए आधार बनवाते वक्त पूरी ईमानदारी से सही जानकारी दें. किसी और के आधार में बदलाव करना अपराध किसी दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड की जानकारी में बदलाव करना या उसकी पहचान में छेड़छाड़ करना सख्त अपराध है. ऐसा करने पर 3 साल तक की सजा या 10,000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है. बिना अनुमति किसी और के आधार में छेड़छाड़ करने से बचें. डेटा लीक करना पड़ सकता है भारी UIDAI की अनुमति के बिना आधार से जुड़ी कोई भी एजेंसी खोलना या लोगों की निजी जानकारी इकट्ठा करना गैरकानूनी है. इसके लिए 3 साल की जेल और 10,000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है. अगर कोई कंपनी ऐसा करती है तो उसे 1 लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है. इसके अलावा, किसी अन्य व्यक्ति की निजी जानकारी लीक करना या साझा करना भी अपराध है. आधार केंद्र पर चोरी या हैकिंग पर सबसे कड़ी कार्रवाई अगर कोई व्यक्ति आधार केंद्र में हैकिंग करता है या डेटा चुराने की कोशिश करता है, तो यह सबसे गंभीर अपराध माना जाएगा. इसके लिए 10 साल तक की जेल और 10,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसलिए आधार कार्ड से जुड़े नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. थोड़ी-सी लापरवाही आपको बड़ी कानूनी मुश्किल में डाल सकती है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !