Aaj Ka Panchang: आज 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार का दिन खास संयोग लेकर आया है। आज वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो रात 11:15 बजे तक रहेगी, उसके बाद नवमी शुरू हो जाएगी। आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और शाम 6:31 बजे तक शिव योग रहेगा, फिर सिद्ध योग शुरू हो जाएगा।
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
आज सूर्योदय सुबह 6:01 बजे हुआ है और सूर्यास्त शाम 6:44 बजे होगा। चंद्रमा शाम 6:04 बजे तक धनु राशि में रहेगा, उसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेगा। वहीं, चंद्रोदय 11 अप्रैल को रात 2:10 बजे होगा।
आज का शुभ मुहूर्त
अगर शुभ समय की बात करें, तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:33 से 5:17 तक है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:57 से 12:48 तक रहेगा, जो किसी भी शुभ काम के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा अमृत काल सुबह 6:08 से 7:54 तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त
आज के अशुभ समय की बात करे तो आज राहुकाल सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा, इस समय कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए। गुलिक काल सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक और यमगंड दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक रहेगा। दुर्मुहूर्त सुबह 8:33 से 9:24 बजे तक है।
आज का नक्षत्र और उपाय
आज का नक्षत्र उत्तराषाढ़ा है, जो मेहनत, धैर्य और सफलता का प्रतीक माना जाता है। इस नक्षत्र में जन्मे लोग मेहनती, ईमानदार और भरोसेमंद होते हैं।
आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। उन्हें सफेद फूल चढ़ाएं और जरूरतमंद लोगों को सफेद मिठाई खिलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।