Aaj Ka Panchang: आज 20 जुलाई 2026, सोमवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। आज चंद्रमा कन्या राशि में और हस्त नक्षत्र में रहेंगे, जबकि दिन की शुरुआत शिव योग से होगी, जो पूजा-पाठ, साधना और नए कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। सप्तमी तिथि 21 जुलाई तड़के 4:02 बजे तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि प्रारंभ होगी।
शुभ योग और मुहूर्त में मिलेगा सफलता का साथ
आज शिव योग शाम 6:37 बजे तक रहेगा, इसके बाद सिद्ध योग शुरू होगा। गरज करण दोपहर 3:40 बजे तक और उसके बाद वणिज करण अगले दिन तड़के 4:02 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:55 बजे तक तथा अमृत काल दोपहर 12:55 से 2:35 बजे तक रहेगा। सूर्योदय सुबह 5:36 बजे और सूर्यास्त शाम 7:19 बजे होगा। चंद्रोदय दोपहर 11:37 बजे तथा चंद्रास्त रात 11:04 बजे होगा।
राहुकाल और यमगण्ड में शुभ कार्यों से करें परहेज
पंचांग के अनुसार आज राहुकाल सुबह 7:19 से 9:02 बजे तक रहेगा। यमगण्ड सुबह 10:44 से दोपहर 12:27 बजे तक और गुलिकाल दोपहर 2:10 से शाम 3:53 बजे तक रहेगा। इन अशुभ समयों में नए कार्य, निवेश, यात्रा या मांगलिक कार्यों की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है।
हस्त नक्षत्र का प्रभाव, बढ़ेगी बुद्धि और कार्यकुशलता
आज हस्त नक्षत्र शाम 7:09 बजे तक प्रभावी रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र आरंभ होगा। हस्त नक्षत्र के देवता सविता (सूर्य का एक रूप) हैं, जबकि इसके स्वामी चंद्रदेव माने जाते हैं। इस नक्षत्र में जन्मे या इसके प्रभाव वाले लोगों को मेहनती, बुद्धिमान, साहसी, दानी, लक्ष्य के प्रति समर्पित और कार्यकुशल माना जाता है। वहीं सूर्य कर्क राशि और चंद्रमा कन्या राशि में स्थित रहेंगे, जिससे आज का दिन आत्मविश्वास, कर्म और सकारात्मक निर्णयों के लिए अनुकूल माना गया है।