Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Aaj Ka Panchang: साध्य योग और हस्त नक्षत्र में बीतेगा रविवार, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: आज रविवार, 16 अगस्त 2026 को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि देर रात 4:52 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी। आज चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे और हस्त नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।

आज बन रहा साध्य योग
आज हस्त नक्षत्र के साथ साध्य योग बन रहा है। यह योग अगले दिन सुबह करीब 4:08 बजे तक रहेगा। इसके बाद शुभ योग शुरू होगा। पंचांग के अनुसार आज सूर्य कर्क राशि में और चंद्रमा कन्या राशि में स्थित हैं। विक्रम संवत 2083 चल रहा है।

शुभ और अशुभ समय
आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 बजे से 12:51 बजे तक रहेगा। वहीं अमृत काल रात 9:44 बजे से 11:22 बजे तक है। रविवार का राहुकाल शाम 5:21 बजे से 7 बजे तक रहेगा। गुलिकाल दोपहर 3:42 से शाम 5:21 बजे तक और यमगण्ड दोपहर 12:25 से 2:04 बजे तक रहेगा।

हस्त नक्षत्र में रहेंगे चंद्रमा
आज चंद्रमा हस्त नक्षत्र में रहेंगे। यह नक्षत्र अगले दिन सुबह 3:50 बजे तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू होगा। हस्त नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा और राशि स्वामी बुध हैं। इसके देवता सविता माने जाते हैं और इसका प्रतीक हाथ या बंद मुट्ठी है। इस नक्षत्र से जुड़े लोगों को आमतौर पर मेहनती, समझदार, साहसी और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित माना जाता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !