Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-29

Aaj Ka Panchang: हस्त नक्षत्र में पूजा का खास महत्व, मिलेगा सफलता का आशीर्वाद, जाने आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज वैशाख माह का आखिरी बुधवार है, जो भगवान गणेश की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। विशेष रूप से नए कार्यो की शुरुआत और सफलता की कामना के लिए यह दिन बेहद फलदायी माना गया है।


शुभ तिथि और योग का संयोग

आज शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सायं 07:51 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी आरंभ होगी। हर्षण योग रात्रि 08:52 बजे तक रहेगा, फिर वज्र योग लगेगा। करण में कौलव प्रातः 07:18 बजे तक और तैतिल सायं 07:51 बजे तक प्रभावी रहेगा। ये योग और करण पूजा-पाठ के लिए अनुकूल माने जाते हैं।


सूर्योदय से चंद्रोदय तक का समय

आज सूर्योदय प्रातः 05:42 बजे और सूर्यास्त शाम 06:55 बजे होगा। चंद्रमा का उदय शाम 5:00 बजे और अस्त रात्रि 04:00 बजे होगा। वर्तमान में सूर्य मेष राशि में और चंद्रमा कन्या राशि में स्थित हैं, जो दिन के प्रभाव को और खास बनाते हैं।


शुभ-अशुभ मुहूर्त और नक्षत्र का प्रभाव

आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है, लेकिन अमृत काल शाम 05:51 से 07:34 बजे तक अत्यंत शुभ रहेगा। वहीं राहुकाल दोपहर 12:19 से 01:58 बजे तक, गुलिकाल 10:40 से 12:19 बजे तक और यमगंड 07:21 से 09:00 बजे तक रहेगा, इस दौरान शुभ कार्यों से बचना चाहिए। हस्त नक्षत्र रात्रि 12:16 बजे (30 अप्रैल) तक रहेगा, जिसका स्वामी चंद्रदेव हैं और देवता सविता माने जाते हैं, जो ऊर्जा और सृजन का प्रतीक है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !