Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Adityapur News: भुगलू सोरेन के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, बयानबाजी की कड़ी निंदा

Adityapur: झामुमो के युवा संगठन झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन के खिलाफ भाजपा नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। आदित्यपुर एस टाइप स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने भुगलू सोरेन के बयानों की कड़ी आलोचना की। साथ ही हेमंत सरकार पर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों को बाधित करने का आरोप लगाया गया।

अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भाजपा का जवाब
प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने कहा कि हाल के दिनों में आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर झायुमो जिला अध्यक्ष द्वारा की गई बयानबाजी पूरी तरह भ्रामक और राजनीतिक है। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जिला उपायुक्त के निर्देश पर प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसमें मेयर या भाजपा की कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है। भाजपा नेताओं ने कहा कि नवनिर्वाचित महापौर संजय सरदार लगातार आम लोगों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय हैं, लेकिन झामुमो नेता उन्हें जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

चंपई सोरेन और मेयर के तालमेल पर भाजपा का बयान
नगर निगम चुनाव के दौरान विधायक चंपई सोरेन द्वारा भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजय सरदार के पक्ष में प्रचार नहीं करने के सवाल पर भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह कार्य करती है। उन्होंने कहा कि विधायक चंपई सोरेन और मेयर संजय सरदार के बीच बेहतर तालमेल है और आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विकास से जुड़े सभी निर्णय विधायक, मेयर और भाजपा संगठन मिलकर लेंगे।

कई भाजपा नेता रहे मौजूद
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से दिनेश कुमार उर्फ बबलू सिंह, देवेश महापात्रा, किशन प्रधान, गुरजीत सिंह, बिशु महतो, दिनेश साह, नीरु सिंह, सपन दास, पवन महतो समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !