Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Adityapur News: शेरे पंजाब चौक के पास कलेक्शन एजेंट से चाकू की नोक पर लूट का प्रयास

Adityapur News: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शेरे पंजाब चौक पर बुधवार रात करीब 10 बजे एक नशे में धुत युवक ने चाकू की नोक पर एक कलेक्शन एजेंट से लूटपाट का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, एजेंट ईमली चौक के पास अपना काम निपटा रहा था, तभी आरोपी उसका पीछा करते हुए दयाल ट्रेड सेंटर के पास पहुंचा और चाकू दिखाकर छिनतई की कोशिश की।

पिटाई के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत साहस दिखाया और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उग्र भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

नशे का आदी निकला आरोपी, पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी की पहचान आदित्यपुर की अलकतराड्रम बस्ती निवासी युवक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !