Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

BREAKING: टेल्को थीम पार्क के पास धारदार हथियार से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

BREAKING: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित थीम पार्क के नजदीक मंगलवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस घटना में घायल युवक की पहचान आदर्श सिंह के रूप में की गई है, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला, युवती भी थी मौजूद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना प्रेम संबंध से जुड़ी बताई जा रही है। घटना के समय एक युवती भी मौके पर मौजूद थी, जिससे आदर्श सिंह का संबंध बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आदर्श युवती से एकतरफा प्रेम करता था और कई बार समझाने के बावजूद वह पीछे नहीं हट रहा था।

प्रेमी पर हमले का आरोप, साजिश की आशंका
बताया जा रहा है कि युवती के कथित प्रेमी मारुख शेख ने आदर्श सिंह पर चापड़ से हमला किया। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि युवती के कहने पर ही यह हमला किया गया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना को लेकर साजिश की आशंका भी जताई जा रही है, जिसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना के बाद इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !