Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

BREAKING: NEET पेपर लीक के आरोपों के बीच Telegram पर अस्थायी रोक, सरकार ने जारी किया आदेश

BREAKING: NEET परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक और फर्जी दावों को लेकर केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. जानकारी के मुताबिक सरकार ने भारत में Telegram की सेवाओं पर सीमित अवधि के लिए अस्थायी रोक लगाने का फैसला लिया है.

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) से जुड़े मामलों को देखते हुए की गई है. कुछ Telegram ग्रुप्स पर NEET पेपर लीक से संबंधित दावे किए जा रहे थे, जिसके बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने यह कदम उठाया है.

सूत्रों के अनुसार सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A के तहत आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि भारत में Telegram प्लेटफॉर्म का एक्सेस एक निश्चित और सीमित अवधि के लिए प्रतिबंधित रहेगा. यह प्रतिबंध 22 जून तक प्रभावी रहने की बात कही गई है.

इसके अलावा प्लेटफॉर्म को निर्देश दिया गया है कि भारत में पहले से पोस्ट किए गए संदेशों में एडिट करने की सुविधा को भी बंद किया जाए. यह व्यवस्था 30 जून 2026 तक लागू रहने की जानकारी दी गई है.

दरअसल, जांच एजेंसियों के सामने ऐसे कई मामले आए हैं, जहां Telegram जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल राष्ट्रीय परीक्षाओं को लेकर फर्जी पेपर लीक के दावे फैलाने और गलत जानकारी प्रसारित करने के लिए किया गया. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है.

बता दें कि NEET UG परीक्षा को लेकर विवाद के बाद दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जा रही है. सरकार और NTA लगातार परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कदम उठा रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !