Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Baharagora Accident: एनएच-49 पर सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत

Baharagora: बहरागोड़ा के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरघाटा चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

देर रात तक सड़क किनारे पड़ा रहा शव
घटना रात के अंधेरे में हुई, जिसके कारण काफी देर तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही बरसोल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के गांवों, चौक-चौराहों और एनएच किनारे स्थित होटलों में पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !