Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Bihar News : वैशाली में डबल मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Bihar News : वैशाली जिले में आर्मी जवान और उनके पिता की हत्या के मुख्य आरोपी जगदीश राय पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया गया कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी जगदीश राय की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान बिदुपुर थाना क्षेत्र में पुलिस के पहुंचते ही आरोपी ने पुलिस वाहन पर दो राउंड फायरिंग की। पुलिस के अनुसार, दोनों गोलियां वाहन के शीशे पर लगीं, हालांकि किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई।

एसपी बोले- आरोपी की हालत स्थिर, मामले की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा सदर अस्पताल पहुंचे और घायल आरोपी का हाल जाना। उन्होंने बताया कि आरोपी के दोनों पैरों में घुटने के नीचे गोली लगी है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। एसपी ने बताया कि आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने के बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और डबल मर्डर केस में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !