Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Bokaro News: चास में अवैध लॉटरी कारोबार का पर्दाफाश, 100 लॉटरी टिकट और नकदी के साथ 2 गिरफ्तार

Bokaro News: बोकारो के चास थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध लॉटरी के कारोबार का खुलासा किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया. उनके पास से 100 लॉटरी टिकट और 1,000 रुपये नकद बरामद किए गए. टिकट डियर डे के नाम से बताए जा रहे हैं.


सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरु की कार्रवाई

चास थाना प्रभारी दिनेश सिंह के अनुसार, धर्मशाला मोड़ के पास अवैध लॉटरी की बिक्री की सूचना मिल रही थी. सूचना की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. मौके से शंकर मोदक और नीरज कुमार सोनी को गिरफ्तार किया गया.


कई जिलों तक फैला है नेटवर्क

पुलिस के मुताबिक, अवैध लॉटरी का नेटवर्क झारखंड के कई जिलों तक फैला होने की जानकारी मिली है. इसका संचालन बिहार से किए जाने की बात भी सामने आई है. हालांकि, नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच अभी जारी है. पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. जांच के जरिए मुख्य कारोबारी और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !