Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Bokaro News: पुष्पा हत्याकांड में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जांच तेज, डीएनए सैंपलिंग शुरू

Bokaro News: बोकारो में बहूचर्चित पुष्पा हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पिंडराजोरा थाना पुलिस आज पुष्पा के माता-पिता को ले कर सदर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों की मौजूदगी में दोनों का डीएनए सैंपल लिया गया।


शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य, दो हफ्ते में रिपोर्ट का आदेश

इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य के डीजीपी, आईजी, डीआईजी, एसपी, एफएसएल डायरेक्टर और एसआईटी टीम को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। अदालत ने सरकार को दो हफ्ते के भीतर डीएनए रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। साथ ही कोलकाता में डीएनए टेस्ट कराने और रिम्स में बरामद नर कंकाल का पोस्टमार्टम कराने का भी निर्देश दिया गया है।


कपड़ों की पहचान और आरोपी के नार्को टेस्ट की मांग तेज

वहीं, पुष्पा के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने केवल डीएनए सैंपल ही लिया है, लेकिन मौके से मिले कपड़ों और अन्य सामान की पहचान अब तक नहीं कराई गई है। उन्होंने मुख्य आरोपी दिनेश कुमार महतो का नार्को टेस्ट कराने की भी मांग की है, ताकि मामले की सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !