Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Bokaro News : बोकारो में बंद घर पर चोरों का धावा, 8 लाख की नकदी-जेवरात लेकर फरार

Bokaro News : जिले के बेरमो स्थित गांधीनगर थाना क्षेत्र की चलकरी कॉलोनी में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीसीएल के सीनियर ओवरमैन सुखदेव कुमार के आवास का ताला तोड़कर चोर घर में दाखिल हुए और करीब 8 लाख रुपये की नकदी व कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के समय पूरा परिवार मां की तबीयत खराब होने के कारण पैतृक गांव गया हुआ था।


कामकाज करने वाली महिला की सूचना से सामने आई वारदात

चोरी का खुलासा तब हुआ, जब घर में काम करने वाली महिला ने मुख्य दरवाजा खुला देखा और इसकी सूचना परिवार को दी। सूचना मिलने पर जब परिजन घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा पड़ा था।


पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर करीब 1 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, अंगूठियां, चांदी के सिक्के और बच्चों की गुल्लक में रखी रकम समेत 8 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ले गए।

पुलिस जांच में जुटी, जल्द खुलासे का दावा

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा। वहीं, घटना की जानकारी मकान मालकिन ममता देवी ने भी दी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !