Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Bokaro News : बोकारो में वार्ड सदस्य पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

Bokaro News : जरीडीह थाना क्षेत्र के बांधडीह बस्ती में मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। वार्ड नंबर-13 के सदस्य संजय साव पर चालक शशि वर्णवाल और उसके भाई ने कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में संजय साव गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।घायल संजय साव का इलाज चल रहा है और मामले को लेकर जरीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


गाड़ी चलाने से मना करने पर बढ़ा विवाद


घायल संजय साव ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके भाई की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। गाड़ी चालक शशि वर्णवाल चला रहा था। लापरवाही को लेकर उन्होंने शशि को आगे से गाड़ी नहीं चलाने की बात कही थी, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई।

संजय साव के अनुसार विवाद के दौरान शशि वर्णवाल ने धमकी देते हुए कहा कि वह और लोगों को लेकर वापस आएगा। आरोप है कि कुछ देर बाद वह अपने भाई और अन्य लोगों के साथ पहुंचा और घर के पास चाकू से हमला कर दिया।


जान बचाकर घर में घुसे वार्ड सदस्य


हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद संजय साव किसी तरह भागकर अपने घर के अंदर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते वह घर में नहीं घुसते, तो बड़ी घटना हो सकती थी।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी घायल संजय साव को दौड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित के घर में घुसते ही आरोपी वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !