Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के श्रीदिरी गांव में सोमवार देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान गुंडई मुंडू की पुत्री सुरारी मुंडू के रूप में हुई है। वह शाम के समय घर के पास खेत में काम कर रही थी, तभी अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई और वह उसकी चपेट में आ गई।
खेत में काम कर रही युवती वज्रपात की चपेट में, मौके पर मौत
वज्रपात से गंभीर रूप से झुलसी युवती को परिजन और ग्रामीण तत्काल बंदगांव स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मनीष कुमार अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है।
बंदगांव में बिजली का कहर, 18 वर्षीय सुरारी मुंडू की दर्दनाक मौत
घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गौरतलब है कि मौसम विभाग पहले ही वज्रपात और बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर चुका था। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में खुले स्थानों, खेतों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।