Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-08

Chaibasa News: सारंडा फोर्स कैंप में दर्दनाक हादसा, पेड़ गिरने से जवान की मौत

Chaibasa News: चाईबासा के मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा स्थित जराइकेला थाना क्षेत्र के बाबूडेरा में बने फोर्स कैंप में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कोबरा बटालियन 210 के एक जवान की पेड़ गिरने से मौत हो गई।


सोते समय पेड़ गिरने से कांस्टेबल राकेश कुमार की दर्दनाक मौत

मृतक जवान का नाम राकेश कुमार था, जो कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वह कैंप में सो रहे थे, तभी अचानक एक पेड़ उनके ऊपर गिर गया और उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई।


इलाज के दौरान जवान ने तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के राज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद पूरे कैंप में शोक का माहौल है। अचानक हुई इस घटना से सभी जवान बेहद दुखी हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !