Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-21

Chaibasa News: 5 एकड़ से ज्यादा में लगी अवैध अफीम की फसल नष्ट, एक तस्कर गिरफ्तार

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बंदगांव थाना क्षेत्र में 5 एकड़ से अधिक जमीन पर की जा रही अवैध अफीम (पोस्ता) की खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया. इस अभियान के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है.


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंदगांव इलाके के कई गांवों में बड़े पैमाने पर पोस्ता की खेती की जा रही है. सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और तीन अलग-अलग गांवों में फैली अवैध फसल को चिन्हित कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.


कार्रवाई के दौरान:
• ग्राम इटी विरदा में लगभग 2 एकड़ जमीन पर लगी पोस्ता की फसल को नष्ट किया गया.
• ग्राम केराबासा में करीब 15 डिसमिल भूमि पर की जा रही खेती को खत्म किया गया.
• ग्राम जलमय में लगभग 3 एकड़ जमीन पर उगाई गई पोस्ता की फसल को नष्ट किया गया.

इस मामले में जलमय टोला, जुगी जलमय गांव निवासी जिठुवा कोंगाड़ी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.

अवैध खेती करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी 
जिले के एसपी अमित रेनू ने बताया कि अभियान का मकसद नशे के पूरे गिरोह को खत्म करना है. उन्होंने साफ कहा कि अफीम या किसी भी तरह की अवैध खेती करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी. आने वाले दिनों में भी विशेष अभियान चलाया जाएगा.

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ मुहिम में सहयोग करें और कहीं भी अवैध खेती या संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना दें. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !