Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Chakulia News: चाकुलिया में झाड़-फूंक के नाम पर नाबालिग से गलत व्यवहार करने वाला ओझा गिरफ्तार

Chakulia: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग लड़की के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने एक ओझा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, बैकुंठपुर गांव निवासी ओझा रॉयल हेम्ब्रम के खिलाफ चाकुलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट और क्राफ्ट प्रफेशनल एक्ट 2001 के तहत कार्रवाई की गई है।

झाड़-फूंक के दौरान गलत व्यवहार का आरोप
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपी ओझा ने झाड़-फूंक करने के दौरान नाबालिग लड़की के साथ गलत नीयत से व्यवहार किया। आरोप है कि कथित तौर पर बीमारी या शरीर से विष निकालने के नाम पर उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर पर भी कार्रवाई की। पुलिस ने वहां से झाड़-फूंक में इस्तेमाल होने वाली कई सामग्री बरामद की है। इनमें माला, बेंत, मादुली, सिंदूर सहित अन्य सामान शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !