Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

Chatra Crime News: चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, TSPC एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू गिरफ्तार

Chatra: नक्सल विरोधी अभियान के तहत चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित संगठन TSPC के एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू उर्फ मोड़ू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से फरार चल रहा था और कई गंभीर मामलों में उसकी तलाश थी.

जवानों पर हमले के मामले में था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, इसी साल अफीम विनष्टीकरण अभियान से लौट रहे पुलिस जवानों पर हुए हमले में लक्ष्मण गंझू की भूमिका सामने आई थी. इस हमले में दो पुलिस जवान शहीद हुए थे. पुलिस ने उसे इस मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल बताया है.

श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था गांव
पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्ष्मण गंझू अपने पैतृक गांव में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आने वाला है. इसके बाद सिमरिया SDPO के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया. टीम ने गांव और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी. जैसे ही लक्ष्मण गंझू गांव पहुंचा, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. पुलिस के अनुसार, पूरी कार्रवाई गोपनीय तरीके से की गई.

2012 से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय होने का दावा
चतरा SP अनिमेष नैथानी के अनुसार, लक्ष्मण गंझू वर्ष 2012 से नक्सली गतिविधियों से जुड़ा हुआ था. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा. उसके खिलाफ सदर थाना और जोरी थाना क्षेत्र में UAPA और Arms Act समेत गंभीर धाराओं में तीन मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है.

पूछताछ में सामने आ सकती है अहम जानकारी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस लक्ष्मण गंझू से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान TSPC के नेटवर्क, उसके अन्य सदस्यों और इलाके में सक्रिय नक्सली गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. पुलिस ने इस गिरफ्तारी को नक्सल विरोधी अभियान की अहम कामयाबी बताया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !