Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-21

Current News: पूर्णिया के गुलाबबाग रेड लाइट एरिया में छापेमारी, दो दर्जन लोग हिरासत में

Current News : पूर्णिया के गुलाबबाग जीरो माइल स्थित रेड लाइट एरिया में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। सदर एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें संचालक, संचालिकाएं और कुछ ग्राहक शामिल हैं।छापेमारी के दौरान कुछ पीड़ित महिलाओं को भी वहां से मुक्त कराया गया। सभी को पुलिस वाहन से थाना ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
“ऑपरेशन सवेरा” के तहत कार्रवाई, आपत्तिजनक सामान और हथियार बरामद

इस कार्रवाई को “ऑपरेशन सवेरा” के तहत अंजाम दिया गया। अभियान में मौके से आपत्तिजनक सामग्री के साथ कुछ हथियार भी बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।

बार-बार कार्रवाई के बावजूद जारी अवैध धंधा, नाबालिगों की तस्करी की आशंका

जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले में करीब 10 रेड लाइट एरिया हैं, जहां 200 से अधिक सेक्स वर्कर सक्रिय हैं। कई बार पुलिस द्वारा छापेमारी के बावजूद यह अवैध धंधा फिर शुरू हो जाता है।
स्थानीय स्तर पर यह भी आशंका जताई जाती रही है कि नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर यहां लाया जाता है और जबरन देह व्यापार में धकेला जाता है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !