Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Current News : झारखंड-बंगाल सीमा सील, चुनाव को लेकर हाई अलर्ट पर पुलिस मुख्यालय

Current News : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर झारखंड-बंगाल सीमा से सटे जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कई सीमावर्ती इलाकों में सीमाएं सील कर दी गई हैं। दोनों राज्यों की पुलिस संयुक्त रूप से सीमाओं पर निगरानी कर रही है और आने-जाने वाले हर वाहन की सघन जांच की जा रही है।साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम समेत कई सीमावर्ती जिलों को संवेदनशील मानते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि, संदिग्ध आवाजाही या आपत्तिजनक सामग्री की तस्करी रोकने के लिए 50 से अधिक चेकपोस्ट सक्रिय किए गए हैं।
संवेदनशील इलाकों में संयुक्त गश्त, अधिकारियों को सख्त निर्देश

पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती थानों को लगातार गश्त बढ़ाने और चौकसी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी।
चुनाव को देखते हुए राज्यभर में अलर्ट जारी है और पुलिस किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। सीमाओं पर कड़ी निगरानी के बीच आम लोगों से भी सतर्क रहने और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !