Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Delhi Breaking: दिल्ली विधानसभा को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां

Delhi Breaking: राजधानी नई दिल्ली में मंगलवार सुबह एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी करना पड़ा. विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई. सावधानी के तौर पर विधानसभा की मीटिंग को कुछ समय के लिए रोक कर दिया गया.और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया.
सुबह-सुबह धमकी भरे ईमेल से मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 7:28 बजे और 7:49 बजे दो अलग-अलग ईमेल आए. इन संदेशों में दिल्ली विधानसभा परिसर के साथ-साथ पास के मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाने की बात कही गई थी. ईमेल में कई बड़े नेताओं के नामों का जिक्र होने से मामले को और गंभीरता से लिया गया.

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, तेज हुई जांच
धमकी मिलते ही दिल्ली पुलिस, बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड और डॉग टीम मौके पर पहुंच गई. पूरे विधानसभा परिसर को घेरकर सघन जांच की जा रही है. सुरक्षा कारणों से विधानसभा की कार्यवाही को तय समय तक स्थगित कर दिया गया.

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां
यह पहली बार नहीं है जब राजधानी में इस तरह की धमकी सामने आई हो. पहले भी दिल्ली विधानसभा और अन्य संवेदनशील जगहों को ईमेल या कॉल के जरिए धमकाया जा चुका है. स्कूल, अस्पताल और एयरपोर्ट भी कई बार ऐसे फर्जी अलर्ट का शिकार हुए हैं. ज्यादातर मामलों में जांच के बाद ये धमकियां अफवाह या शरारत निकली हैं.
फिर भी हर बार सुरक्षा एजेंसियां कोई जोखिम नहीं लेतीं और पूरी जांच करती हैं.

बजट सत्र के बीच बढ़ी सतर्कता
यह घटना ऐसे समय हुई है जब विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है. ऐसे में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

आर्थिक सर्वे भी हुआ पेश
इसी बीच सरकार ने सदन में आर्थिक सर्वे रिपोर्ट भी पेश की. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से करीब ढाई गुना ज्यादा है. अनुमान है कि आने वाले समय में यह आंकड़ा और बढ़ेगा, जो राजधानी की मजबूत अर्थव्यवस्था की ओर इशारा करता है.

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. एजेंसियों का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है ताकि किसी भी खतरे को समय रहते टाला जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !