Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-06

Dhanbad News: ईसीएल की राजा कोलियरी में अवैध खनन के दौरान युवक की मौत, गुपचुप हुआ अंतिम संस्कार

Dhanbad News: निरसा थाना क्षेत्र के राजा कोलियरी ओसीपी में अवैध कोयला खनन एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ. गुरुवार देर रात खदान में काम कर रहे निरसा कांटा निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई.

साथियों ने परिजनों को दी सूचना
जानकारी के अनुसार युवक रोज की तरह अपने साथियों के साथ कोयला काटने खदान में गया था. कोयला भरते समय अचानक एक भारी पत्थर उसके ऊपर गिर गया. पत्थर की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. आसपास मौजूद अन्य युवक घबराकर वहां से हट गए और बाद में परिजनों को सूचना दी.

निजी अस्पताल में घोषित किया गया मृत
सूचना मिलने पर परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद युवक को पत्थर के नीचे से निकाला गया और इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

रात में ही कर दिया गया अंतिम संस्कार
घटना के बाद परिजन और कुछ स्थानीय लोग शव को रात में ही श्मशान घाट ले गए और गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया. इस पूरे मामले में ईसीएल प्रबंधन और पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है.

राजा कोलियरी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कोयला खनन की गतिविधियां चल रही हैं. इस तरह की घटनाएं यह सवाल खड़ा करती हैं कि खदान क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी कितनी प्रभावी है. जब मौत के बाद भी मामला सामने आने से पहले दबा दिया जाता है तो यह संकेत देता है कि अवैध खनन के नेटवर्क को संरक्षण मिल रहा है. प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी और की जान न जाए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !