जहां गैस के कोई विशेष संकेत नहीं मिले
इमामबाड़ा के पास बोर होल को 13 नंबर सीम तक पहुंचाया गया है, जहां ड्रिलिंग के दौरान लगभग तीन मीटर की गहराई पर गैस के संकेत मिले। इससे पहले पुराने जीएम बंगला कुसुंडा क्षेत्र में दो अन्य बोर होल 14 नंबर सीम तक पहुंचाए गए थे, जहां गैस के कोई विशेष संकेत नहीं मिले।
निवासियों के साथ समन्वय की आवश्यकता
वैज्ञानिकों के अनुसार, इमामबाड़ा क्षेत्र में गैस की मात्रा 5,000 पीपीएम से अधिक है। केंद्रीय प्रबंधन प्रभावित क्षेत्र में स्थिति नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बोर होल ड्रिलिंग की योजना भी बना रहा है, लेकिन स्थानीय निवासियों के साथ समन्वय की आवश्यकता है।
लगातार गैस की मात्रा माप रहे हैं
गैस प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य भी जारी है। केंदुआ दुर्गा मंदिर परिसर में राहत शिविर लगाया गया है और कुस्तोर क्षेत्रीय अस्पताल में तीनों पालियों में डॉक्टर तैनात हैं। साथ ही, ट्रेंड रेस्क्यू कर्मी लगातार गैस की मात्रा माप रहे हैं।
कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा
गैस प्रभावित चिल्ड्रन पार्क क्षेत्र में शहरी जलापूर्ति योजना के तहत बिछाई गई राइजिंग पाइपों की भारी मात्रा के कारण कार्य करने वाली टीमों को कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।