Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Dhanbad News: धनबाद में बंद घर पर चोरों का धावा, 5 लाख नकद समेत सोने-चांदी के जेवरात चोरी

Dhanbad: धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर स्थित अमन सोसायटी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखे करीब पांच लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना अमन सोसायटी गेट नंबर-1 स्थित हाउस नंबर-135 की है। मकान मालिक शाहनवाज खान ने बताया कि उन्होंने अपने इलाज के लिए बैंक से पांच लाख रुपये का लोन लिया था। यह राशि घर के लॉकर में सुरक्षित रखी गई थी। बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लॉकर में रखी नकदी के अलावा सोने के झुमके और चांदी के कुछ आभूषण भी चोरी कर लिए।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात
राहत की बात यह रही कि चोरी की पूरी घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति घर में प्रवेश करते और चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत भूली ओपी पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई।

फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश
मामले की जांच कर रहे एएसआई मनोज ओझा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। वार्ड संख्या-17 के पार्षद इम्तियाज अंसारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई। वहीं क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भय और नाराजगी का माहौल है।

रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग
स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की वारदातों से आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !