Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-10

Dhanbad News: धनबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पर उठे सवाल

Dhanbad: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जियलगड़ा पंचायत के कलाडीह बस्ती में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव कुएं से बरामद किया गया। मृतका की पहचान शिखू देवी (पति – सोनू गोप) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिखू देवी की शादी तीन वर्ष पहले सोनू गोप से हुई थी।

परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद 

परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। कई बार पंचायती और मुकदमेबाजी भी हुई थी। सोमवार को कुएं से शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना पाकर गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी

एएसआई गिरधारी कुमार साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। निरीक्षण में पाया गया कि महिला ने फांसी लगाई थी, क्योंकि कुएं में आधी रस्सी लटकी हुई और आधी महिला के गले में बंधी मिली।

शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया

शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि सोनू को जेल होना चाहिए, हमें इंसाफ चाहिए। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !