Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-10

Dhanbad News: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह के कार्यालय पर जांच शुरू

Dhanbad: नगर निगम की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर बड़ा एक्शन शुरू हो गया है। मंगलवार को नगर निगम की टीम अचानक पुराना बाजार स्थित रेलवे सिनेमा रोड पहुंची और कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह के निजी कार्यालय का निरीक्षण किया। आरोप है कि हरिसभा मंदिर और प्रभात होटल के बीच स्थित निगम की जमीन पर बिना अनुमति यह कार्यालय बनाया गया है।

पुराने भू-अभिलेखों से मिलान करते हुए गहन

जन शिकायत सीधे उपायुक्त तक पहुंची, जिसके बाद मामले को गंभीर मानते हुए निगम को तत्काल जांच का आदेश दिया गया। आदेश मिलते ही अधिकारियों की टीम मौके पर उतरी और निर्माण स्थल का ड्रॉइंग, नक्शा और पुराने भू-अभिलेखों से मिलान करते हुए गहन पड़ताल की।

कानूनी कार्रवाई से लेकर निर्माण ढहाने तक के विकल्प खुले 

सूत्रों के मुताबिक अब नगर निगम बाजार समिति के रिकॉर्ड की भी जांच कर रहा है। इन दस्तावेज़ों से ही यह साफ होगा कि निर्माण वैध है या वास्तव में अवैध कब्जा किया गया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आते ही कानूनी कार्रवाई से लेकर निर्माण ढहाने तक के विकल्प खुले हैं।

बड़े नामों पर भी कार्रवाई की शुरुआत हो चुकी

इस कार्रवाई के बाद शहर में चर्चा तेज है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या कोई भी नगर निगम की जमीन पर ऐसे ही निर्माण कर सकता है, या फिर अब बड़े नामों पर भी कार्रवाई की शुरुआत हो चुकी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !