Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-29

Dhanbad Traffic Police: काला फिल्म और फैंसी नंबर प्लेट पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

Dhanbad: जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर जांच अभियान के दौरान ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने काला फिल्म और फैंसी नंबर प्लेट लगाकर चल रही बोकारो नंबर की एक स्कॉर्पियो को पकड़ा।

चालक पर नियमानुसार जुर्माना लगाया

जांच में वाहन के शीशों पर काला फिल्म लगा पाया गया, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। इसके अलावा वाहन में फैंसी नंबर प्लेट का इस्तेमाल भी किया जा रहा था, जो मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन है। ट्रैफिक डीएसपी के निर्देश पर मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने वाहन से काला फिल्म उतरवाया और चालक पर नियमानुसार जुर्माना लगाया।

लगातार अभियान चलाया जाएगा

इस मौके पर ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि काला फिल्म और फैंसी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाना कानूनन अपराध है और इससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में इस तरह के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !