Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

Dumka News : दुमका को मिलेगा नया हाई लेवल पुल, सिद्धेश्वरी नदी पर 13.09 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Dumka News : दुमका जिले के लोगों को लंबे समय से जर्जर पुल के कारण हो रही परेशानी से जल्द राहत मिलने वाली है। झारखंड सरकार ने सिद्धेश्वरी नदी पर पुराने पुल की जगह नया हाई लेवल पुल बनाने की मंजूरी दे दी है। करीब 13 करोड़ 9 लाख 65 हजार 300 रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को नई मजबूती देगा।


दुमका, देवघर और बंगाल सीमा तक सफर होगा आसान

नया पुल गुमरो-घासीमरनी (फतेहपुर) होते हुए गारापाथर सड़क के 18वें किलोमीटर पर बनाया जाएगा। वर्तमान पुल के जर्जर होने से लोगों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

पुल के निर्माण के बाद दुमका, कुण्डहित, नाला, देवघर और पश्चिम बंगाल सीमा तक आने-जाने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही डुमरपाड़ा, मनगढ़ी और आसपास के कई गांव बेहतर सड़क संपर्क से जुड़ जाएंगे।

किसानों, छात्रों और मरीजों को मिलेगा बड़ा फायदा

हाई लेवल पुल बनने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी। छात्रों, मरीजों और रोजाना सफर करने वाले लोगों का समय बचेगा और यात्रा अधिक सुरक्षित होगी। खासकर बरसात के मौसम में आवागमन की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

दो चरणों में होगा निर्माण, हर महीने होगी समीक्षा

पथ निर्माण विभाग ने परियोजना को दो चरणों में पूरा करने की योजना बनाई है। पहले चरण में वर्ष 2026-27 के दौरान लगभग 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा, जबकि शेष कार्य 2027-28 में पूरा होगा। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी मुख्य अभियंता स्तर पर हर महीने की जाएगी, ताकि परियोजना तय समयसीमा और मानकों के अनुरूप पूरी हो सके।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !