Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-15

Giridih News: गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत

Giridih News: गिरिडीह जिले के भरकट्टा ओपी थाना क्षेत्र के चिताखारो में तेज रफ्तार दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 23 वर्षीय युवक विवेक पांडेय की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। जानकरी के अनुसार, एक बाइक पर कोयला लदा हुआ था, जिससे टक्कर के बाद स्थिति और भयावह हो गई।


स्थानीय लोगों की तत्परता, लेकिन नहीं बच सकी युवक की जान

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।


एक महीने पहले हुई थी शादी, परिवार में पसरा मातम

मृतक की पहचान धनवार थाना क्षेत्र के खैरवानी निवासी विवेक पांडेय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उनकी शादी महज एक महीने पहले 14 मार्च को बगोदर क्षेत्र में हुई थी। इस दर्दनाक हादसे ने शादीशुदा जीवन की शुरुआत के साथ ही पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।


परिजनों में शोक, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में शोक का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे हादसे की विस्तृत जांच जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !