Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Giridih News: धनवार बाजार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, फर्जी GST अधिकारी बनकर जेवरात लूटे

Giridih News: जिले के धनवार बाजार में दिनदहाड़े एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। दिन के उजाले में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर आए छह बदमाश करीब 20 लाख रुपये से अधिक के सोना-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 
फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराधी स्कॉर्पियो वाहन से पहुंचे थे। इनमें से एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था, जबकि दूसरा काले कोट-पैंट में नजर आया। बदमाशों ने बंगाली कारीगरों से कागजात की जांच के नाम पर अलमारी खुलवाई और उसमें रखे कीमती जेवर अपने थैले में भर लिए।

अपने छलावे को असली रूप देने के लिए अपराधी मुख्य कारीगर होरिहर साव को भी अपने साथ ले गए। पूरी वारदात को महज 15 मिनट में अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
हालांकि राहत की बात यह है कि घटना के दौरान बदमाशों की हरकतें और चेहरे आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। अब पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की तैयारी में जुट सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !