Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Gomiya News : जनसैलाब के बीच माधव लाल सिंह को अंतिम विदाई

Gomiya News : गोमिया के पूर्व विधायक और बिहार-झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह को गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गोमिया प्रखंड के साड़म स्थित बोकारो नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे इलाके में शोक का माहौल दिखा।राजकीय सम्मान के तहत जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दिवंगत नेता को अंतिम सलामी दी। अंतिम संस्कार के दौरान समर्थकों ने “माधव बाबू अमर रहें” और “गोमिया का एक लाल कैसा हो, माधव लाल जैसा हो” जैसे नारों से माहौल भावुक कर दिया।


नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि


अंतिम यात्रा में समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी मौजूदगी रही। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झामुमो के कई नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

बोकारो उपायुक्त, बेरमो एसडीपीओ, गोमिया बीडीओ और सीओ समेत कई अधिकारियों ने भी अंतिम संस्कार में भाग लिया।


गरीबों की आवाज माने जाते थे माधव लाल सिंह


माधव लाल सिंह की पहचान गरीबों और जरूरतमंदों की आवाज उठाने वाले जननेता के रूप में रही। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उन्होंने हमेशा आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे।

उनके निधन से पूरे गोमिया और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !