Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-17

Horscope Today: आज का राशिफल, मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Horscope Today: आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए सावधानी का संकेत दे रही है. स्वास्थ्य, निर्णय और संबंधों के मामलों में सतर्क रहना जरूरी है, आइए जानते है, सभी 12 राशियों क्या कहते है.
मेष
स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. प्रेम और संतान से दूरी महसूस हो सकती है. गलत निर्णय लेने से नुकसान की आशंका है. आय में उतार-चढ़ाव रहेगा और यात्रा से बचना बेहतर है. कोई नकारात्मक खबर मन को परेशान कर सकती है. काली वस्तु का दान शुभ रहेगा.

वृषभ
स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, लेकिन सीने से जुड़ी परेशानी हो सकती है. कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाकर रखें. पिता और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा. समय सामान्य है, सतर्कता जरूरी है. काली जी को प्रणाम करें.

मिथुन
स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. यात्रा टालना बेहतर होगा. मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है. हरी वस्तु पास रखना लाभकारी रहेगा.

कर्क
समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है. दुर्घटना की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा. व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा. लाल वस्तु पास रखें और काली वस्तु का दान करें.

सिंह
दांपत्य जीवन में सावधानी रखें. स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है. प्रेम और संतान पक्ष अच्छा है, लेकिन नौकरी या कार्यक्षेत्र में समस्या आ सकती है. कुछ दिनों तक सतर्क रहना जरूरी है. सूर्य को जल अर्पित करें.

कन्या
शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा. स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है. प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति संतुलित रहेगी. शनिदेव को प्रणाम करना लाभ देगा.

तुला
मानसिक तनाव बढ़ सकता है. प्रेम संबंधों में विवाद की स्थिति बन सकती है. संतान को लेकर चिंता रहेगी. इस समय बड़े निर्णय लेने से बचें. व्यापार सामान्य रहेगा. शनिदेव को प्रणाम करें.

वृश्चिक
घर में विवाद की स्थिति बन सकती है. जमीन, मकान या वाहन से जुड़े मामलों में परेशानी हो सकती है. मां और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. व्यापार ठीक-ठाक रहेगा. काली वस्तु का दान करें.

धनु
मेहनत का पूरा परिणाम नहीं मिलेगा. शॉर्टकट अपनाने से नुकसान हो सकता है. नाक, कान और गले से जुड़ी समस्या हो सकती है. प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. काली वस्तु का दान करें और लाल वस्तु पास रखें.

मकर
धन हानि के संकेत हैं. किसी भी तरह का निवेश फिलहाल टालें. जुआ, सट्टा या लॉटरी से दूरी रखें. भाषा पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है. प्रेम और संतान पक्ष अच्छा है. काली जी को प्रणाम करें.

कुंभ
घबराहट और बेचैनी बढ़ सकती है. मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा. प्रेम और संतान पक्ष भी प्रभावित हो सकता है. व्यापार धीरे-धीरे सुधरेगा. हरी वस्तु पास रखें.

मीन
सिरदर्द, आंखों में तकलीफ और अज्ञात भय परेशान कर सकता है. व्यापार में नुकसान और पार्टनरशिप में समस्या संभव है. प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा. पीली वस्तु पास रखें और शिवजी का जलाभिषेक करें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !