Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-04-29

IPL 2026: वानखेड़े बनेगा रन का रणक्षेत्र, MI Vs SRH में छक्कों की बारिश तय

IPL 2026: IPL 2026 का 41वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस Vs सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम की पिच नंबर-8 पर खेला जाएगा। यह वही पिच है जहां हाल ही में 240 से ज्यादा का बड़ा स्कोर बन चुका है, जबकि मुंबई भी 200 के पार पहुंची थी लेकिन जीत से चूक गई। ऐसे में आज का मैच एक बार फिर हाई-स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है।

पॉइंट्स टेबल का दबाव vs आत्मविश्वास की उड़ान
सनराइजर्स हैदराबाद शानदार फॉर्म में है और 8 में से 5 जीत के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। टीम ने पिछले मैच में 229 रन का बड़ा लक्ष्य चेज कर आत्मविश्वास दिखाया है, साथ ही कप्तान पैट कमिंस की वापसी ने टीम को और मजबूत किया है। वहीं मुंबई इंडियंस मुश्किल दौर से गुजर रही है, 7 में सिर्फ 2 जीत के साथ टीम नौवें नंबर पर है और पिछले 5 में से 4 मैच हार चुकी है।

रोहित की वापसी पर टिकी नजरें, क्या बदलेंगे मैच का रुख?
मुंबई के फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर है। हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर चल रहे रोहित के आज खेलने की संभावना है, लेकिन वे इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में भी उतर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो मैच के दौरान उनकी एंट्री गेम चेंजर साबित हो सकती है।

बॉलर्स को बाउंस, बैटर्स को मौका, फिर भी चौकों-छक्कों की बरसात तय
वानखेड़े की पिच पर हल्की घास रहने से तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिलेगी, लेकिन गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आएगी, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकेंगे। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी आसान होती जाएगी। ओस भी अहम भूमिका निभाएगी, इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद हो सकता है। कुल मिलाकर, फैंस को एक और रन-फेस्ट देखने को मिल सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !